US के रूसी ऑयल पर प्रतिबंध के बाद कच्‍चे तेल के दाम में तेजी, लगभग 132 डॉलर प्रति बैलर हुआ

मंगलवार को कच्‍चा तेल बढ़कर 131.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 127.98 डॉलर प्रति बैरल में 3.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जबकि यूएस क्रूड फ्यूचर्स 3.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 123.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का असर अब अन्‍य देशों में भी दिखने लगा है। कच्‍चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, इसी बीच संयुक्‍त राज अमेरिका ने रूसी तेलों और ऊर्जा आयत के चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिस कारण से कई अन्‍य देशों में इन तेलों की सप्‍लाई रूक गई है। वहीं रूसी तेलों पर प्रतिबंध लगने के बाद कच्‍चे तेल का दाम 3 फीसद चढ़कर 132 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है।

बुधवार से पहले मंगलवार को भी 4 फीसद की बढ़ोतरी हुई थी। हालाकि इससे पहले सोमवार को 139.13 डॉलर के शिखर पर कच्‍चे तेल की कीमत पहुंच गई थी। एसपीआई एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग पार्टनर स्टीफन इनेस ने रॉयटर्स को बताया कि स्वाभाविक रूप से तेल की कीमते में उछाल होगा। यह 100 डॉलर प्रति बैरल से 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की संभावना है।

मंगलवार को कच्‍चा तेल बढ़कर 131.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 127.98 डॉलर प्रति बैरल में 3.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जबकि यूएस क्रूड फ्यूचर्स 3.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 123.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
भारत पर क्‍या होगा असर : मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा कि रूसी तेल और गैस आयात पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद कच्चे तेल ने मंगलवार को बहुत अधिक अस्थिरता दिखाई। रूस वैश्विक बाजारों में कच्चे और ईंधन के प्रति दिन 7-8 मिलियन बैरल का निर्यात करता है, और रूसी तेल और गैस पर प्रतिबंध लगाने से पहले से ही आपूर्ति की कमी पैदा हो सकती है। संभावना है कि यूएस ईआईए साप्ताहिक इन्वेंट्री रिपोर्ट से पहले आज के सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

पेट्रोल-डीजल के दामों पर हो सकता है असर : कच्‍चे तेल के दाम बढ़ने से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं आने वाले समय में और भी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर, अगले महीने से हो सकता है। आज पेट्रोल ओर डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में 9 मार्च 2022 को भी पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

Related Posts

ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

मिडिल ईस्ट में चल रही ईरान वॉर ने…

Continue reading
ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

काश पीएम मोदी इन देशों से ही कुछ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

  • By TN15
  • March 16, 2026
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

  • By TN15
  • March 16, 2026
शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

  • By TN15
  • March 16, 2026
ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

  • By TN15
  • March 16, 2026
अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 16, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती