बिहार के 53 फीसदी विजेता सांसदों पर आपराधिक मामले

अभिजित पाण्डेय

पटना।‌ बिहार के 40 में से 21 यानी 53 फीसदी विजेता सांसदों पर आपराधिक मामले हैं। जिसमें 19 सांसदों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एडीआर की रिपोर्ट में बिहार के 40 में से 21 सांसदों पर आपराधिक मामले होने का जिक्र किया गया है।

निर्वाचित सांसदों के शपथ पत्र के आधार पर रिपोर्ट में कहा गया है कि 40 में से 21 यानी 53 फीसदी विजेता सांसदों पर आपराधिक मामले हैं। जिसमें 19 सांसदों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 5 सांसदों के ऊपर हत्या का प्रयास यानी आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला चल रहा है। एक सांसद के ऊपर महिला के ऊपर अत्याचार से संबंधित मामले दर्ज हैं।

एडीआर रिपोर्ट में सभी राजनीतिक दलों के सांसदों के ऊपर आपराधिक मामले का रिकॉर्ड दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी के 12 सांसदों में 8 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, यानी 67% सांसद पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें 7 उम्मीदवार पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जेडीयू के 12 सांसदों में 2 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों सांसदों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, यानी जेडीयू के 17 प्रतिशत संसद पर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

वहीं, लोजपा (रामविलास) के 5 सांसदों में दो पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। दोनों पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं या नहीं 40% सांसद पर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

आरजेडी के 4 सांसदों में चारों सांसद पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं, यानी 100% सांसदों पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। कांग्रेस के तीन सांसद में एक सांसद पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं, यानी 33% सांसद पर गंभीर मामले चल रहे हैं।

वहीं, माले के दो सांसदों में दोनों सांसद पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं, यानी उनके 100% सांसद पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इसके अलावे जीतनराम मांझी और पप्पू यादव पर भी आपराधिक मामले चल रहे हैं।

एडीआर की रिपोर्ट में उम्मीदवारों के द्वारा स्वयं घोषित किए गए आपराधिक मामलों की सूची भी प्रकाशित की गई है। सबसे ज्यादा पूर्णिया से निर्दलीय सांसद चुने गए राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। पप्पू यादव पर कुल 4 केस चल रहे हैं, जिसमें सीरियस आईपीसी के 42 धारा और अन्य 129 आईपीसी की धारा के तहत मामले दर्ज हैं।

दूसरे नंबर पर आरजेडी के औरंगाबाद के सांसद अभय कुमार सिंह पर 16 आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिसमें आईपीसी की दो गंभीर धारा और 19 सामान्य धारा का केस चल रहे हैं।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी