Site icon Thenews15.in

4 जुलाई मजदूरों की आम सभा को संबोधित करने ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे माकपा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड एम. ए. बेबी

ग्रेटर नोएडा। सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ 09 जुलाई 2025 को ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर होने वाली देशव्यापी आम औद्योगिक हड़ताल का भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने समर्थन किया है और हड़ताल को कामयाब करवाने के लिए पार्टी ने जन अभियान चला रखा है। उक्त अभियान के तहत 04 जुलाई को मैसर्स अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्लॉट नंबर- 38 ए एंड एफ उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा पर शाम 6:00 बजे मजदूरों की होने वाली आम सभा को सीपीआई(एम) पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड एम ए बेबी संबोधित करेंगे।
सीपीआई(एम) जिला सचिव रामसागर ने जनपद के कामगारों से उक्त सभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील मजदूरों से किया।

Exit mobile version