Site icon Thenews15.in

सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला होगा सुदर्शन रेड्डी से

नई दिल्ली। विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम का ऐलान किया. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया गया है. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला अब एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा।

इंडिया गठबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित न्यायविदों में से एक हैं. उनका कानूनी करियर लंबा रहा है. वे इस दौरान आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए लगातार काम किया है।

कौन हैं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी

बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के अकुला मायलारम गांव में हुआ था। वे एक किसान परिवार से आते हैं. सुदर्शन रेड्डी ने शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद का रुख किया और उस्मानिया यूनिवर्सिटी से 1971 में लॉ की पढ़ाई पूरी की. वे इसके बाद कई अहम पदों पर रहे. सुदर्शन रेड्डी पूर्व न्यायाधीश होने के साथ-साथ गोवा को पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं।

Exit mobile version