Site icon Thenews15.in

*जामुड़िया में ठेका श्रमिक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार को मिली आर्थिक सहायता*

जामुड़िया (अनूप जोशी)- जामुड़िया के श्यामसेल फैक्टरी में कार्यरत ठेका श्रमिक सारथी मंडल की पिछले रविवार (22 सितंबर) को एक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। सारथी मंडल हिजलगड़ा पंचायत के अंतर्गत पत्थरचूड़ा गांव का निवासी था। उनकी मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
जामुड़िया के विधायक हारेराम सिंह ने अपने वादे के अनुसार सारथी मंडल के घर पहुंचकर उनके पिता को 1 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह सहायता आर्थिक रूप से परिवार को कुछ हद तक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है। इस अवसर पर अधिकारियों ने मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की और कहा कि यह परिवार इस कठिन समय में अकेला नहीं है।
अधिकारियों ने आगे कहा कि इस आर्थिक सहायता के माध्यम से परिवार को कुछ राहत मिलेगी और वे भविष्य में अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने का भी वादा करते हैं।

Exit mobile version