समस्तीपुर मंडल कार्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

0
23
Spread the love

 मरेप्र सहित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया

समस्तीपुर। देश के संविधान के 75 साल पूरे होने पर समस्त भारतवर्ष में विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं। इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल में भी संविधान दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के मरेप्र श्री विनय श्रीवास्तव के साथ अमरेप्र श्री आलोक कुमार झा तथा समस्तीपुर मंडल के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर, सभी कर्मचारियों और मरेप्र सहित सभी अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। उल्लेखनीय है कि यह पाठ हमारे संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर, मरेप्र ने सभी रेलकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और सबको हमारे संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि ” हमारा संविधान हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देता है और हमें एक न्यायपूर्ण और समानतापूर्ण समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हम समस्तीपुर मंडल के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हैं और हमें विश्वास है कि हम अपने संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे”।

विदित हो कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान पारित किया था जिसे 26 जनवरी 1950 को देश ने स्वीकार किया था ।
उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर 1915 को एक अधिसूचना जारी की गई थी इसमें 26 नवंबर को हर साल ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाने की बात कही गई।तबसे हम हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here