Site icon Thenews15.in

पंचशील बौद्ध विहार में मनाया गया संविधान दिवस 

बिट्टू कुमार, पश्चिम चंपारण/बेतिया। पंचशील बौद्ध विहार पश्चिम चंपारण बेतिया के तत्वाधान में धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया। उपस्थित सभी लोगों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया एवं उनको संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वही रामदास बौद्ध ने कहा कि संविधान सभी लोगों का बराबरी का हक देता है। इस दौरान कवि गोरखनाथ मस्ताना ने कहा कि संविधान ओबीसी एससी एसटी या किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं है यह संविधान सभी लोगों का है। मौके पर उषा बौद्ध, गोरखनाथ मस्ताना, अरविंद रवि, रामसेवक बैठा, संजय राव, बिट्टू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version