कांग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने रामपुर खास में लगाई जीत की हैट्रिक, ब्लॉक प्रमुख से की थी शुरुआत; मानी जाती हैं प्रियंका की करीबी 

द न्यूज 15

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा ने 255 सीटें हासिल करके जीत के तमगें गाड़ दिए हैं. वहीं कांग्रेस के प्रतापगढ़ जिले की रामपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अराधना मिश्रा ने जीत हासिल की है। आराधना मिश्रा जिन्हें राजनीति में मोना के नाम से भी जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल की है जिसमें से एक सीट पर कांग्रेस की आराधना मिश्रा (Aradhana Mishra) है। अराधना ने रामपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार को 14,741 वोटों से हराया है। आराधना मिश्रा को कुल 83,652 वोट मिले हैं।

अराधना कांग्रेस विधायक दल की नेता भी हैं जिन्हें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबियों में गिना जाता है। आराधना 2000 से उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की सदस्य है। वो उत्तर प्रदेश चुनाव मीडिया अभियान समिति 2012 की सक्रिय सदस्य रही हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की मीडिया रणनीति की जिम्मेदारी भी अपने कांधों पर ली थी। आराधना की गांधी परिवार से करीबी जग-ज़ाहिर है। आपको बता दें कि रामपुर खास कांग्रेस का मजबूत किला है, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
आराधना मि‍श्रा की फैमिली: आराधना मि‍श्रा राज्‍य सभा सांसद प्रमोद ति‍वारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भी रामपुर खास से लगातार 9 बार वि‍धायक रह चुके हैं। 2013 में तिवारी को राज्यसभा भेजा गया तो उनकी सीट उनकी बेटी आराधना मिश्र को दे दी गई। आराधा इससे पहले भी दो बार रामपुर खास सीट से विधायक रह चुकी हैं। वि‍धानसभा चुनाव में कांग्रेस विरोधी लहर होने के बावजूद आराधना ने इस बार अपनी जीत का अनोखा रि‍कॉर्ड बनाया है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

5000 करोड़ के फ्रॉड का आरोप  

  • By TN15
  • May 17, 2025
5000 करोड़ के फ्रॉड का आरोप  

पुलिस की बहादुरी पर नोएडा व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया सम्मान *

  • By TN15
  • May 17, 2025
पुलिस की बहादुरी पर नोएडा व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया सम्मान *

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • May 17, 2025
भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सौंपा ज्ञापन

मां गायत्री एजुकेशन सर्विस का उद्घाटन मदनमोहन तिवारी, गायत्री देवी, समीक्षा शर्मा के द्वारा फीता काट कर किया गया

  • By TN15
  • May 17, 2025
मां गायत्री एजुकेशन सर्विस का उद्घाटन मदनमोहन तिवारी, गायत्री देवी, समीक्षा शर्मा के द्वारा फीता काट कर किया गया

सिंदूर की विजय” – मातृभूमि को समर्पित एक ऐतिहासिक क्षण का जश्न

  • By TN15
  • May 17, 2025
सिंदूर की विजय” – मातृभूमि को समर्पित एक ऐतिहासिक क्षण का जश्न

वाह। टिम कुक हैं सच्चे लीडर!

  • By TN15
  • May 17, 2025
वाह। टिम कुक हैं सच्चे लीडर!