Site icon Thenews15.in

कांग्रेस को नतीजों से ज्यादा विधायकों की चिंता, इंतजाम के लिए जयपुर पहुंच गईं प्रियंका गांधी

द न्यूज 15 

जयपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सोमवार को जयपुर पहुंची। माना जा रहा है कि प्रियंका यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ 10 मार्च को विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा करने पहुंची हैं। प्रियंका के साथ राजीव शुक्ला भी जयपुर पहुंचे। दोनों कांग्रेस नेताओं को रिसीव करने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य पहुंचे।
क्या यहां शिफ्ट होंगे कांग्रेस विधायक? दिया यह जवाब : अनुमान लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस विधायकों को यहां शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि प्रियंका गांधी ने इस बारे में सीधे-सीधे कोई जवाब नहीं दिया। एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ संक्षिप्त बातचीत में प्रियंका ने इसे भविष्य का मामला बताया। उन्होंने कहाकि लोगों ने जरूर काफी सोच-समझकर वोट दिया होगा।
अन्य दलों से गठबंधन हालात की बात : इसी दौरान प्रियंका गांधी से पूछा गया कि क्या भविष्य में कांग्रेस अन्य दलों के साथ गठबंधन सकती है? इस प्रियंका ने कहाकि यह हालात पर निर्भर करेगा। वहीं पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने का कहना है कि प्रियंका यहां पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद बनने वाले हालात पर चर्चा करने पहुंची हैं। वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मिलकर नतीजों के बाद बनने वाले विभिन्न समीकरणों पर बातचीत करेंगी।
Exit mobile version