सहारा इंडिया व पर्ल फाइनेंस के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन 

कांग्रेस का प्रदर्शन 

द न्यूज 15 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जनपद देवरिया में कांग्रेसजनों के साथ सहारा इंडिया एवं पर्ल फाइनेंस कंपनियों में आमजन के फंसे हुए अरबों रुपए की अदायगी की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय से सुभाष चौक व सिविल लाइंस होते हुए लुटेरी फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन करके महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम सदर गजेन्द्र सिंह जी को सौंपा गया।

दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू सिंह ने योगी सरकार पर सहारा निवेशक की ठगी में सहारा का साथ देने का आरोप लगाते हुए। हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। अजय लल्लू सिंह ने कहा था कि बसपा, सपा और दूसरी विपक्ष की पार्टियों को भी यह मामला उठाना चाहिए। कांग्रेस जगह-जगह इस मामले को उठा रहंी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *