कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता : डॉ. दिलीप जायसवाल

देश में कभी भी किसी ने आरक्षण का विरोध किया तो कांग्रेस पार्टी ने किया: सम्राट चौधरी

बाबा साहेब कहा करते थे कि कांग्रेस के नेताओं की कथनी और करनी में फर्क है : अर्जुन राम मेघवाल

पटना । पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आज ‘बिहार रविदास विकास संघ परिवार’ द्वारा आयोजित ‘दलित महापंचायत’ कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस महापंचायत का भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय कुमार दास, लाल बाबू प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार दलित समुदाय के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने 65 साल तक इस देश में शासन किया, लेकिन उसने गरीब को गरीब ही बनाकर रखा। गरीब को आगे बढ़ाने का प्रयास नहीं किया। गरीबी हटाओ के नारे के साथ कांग्रेस सत्ता तक पहुंचती रही, लेकिन कभी भी उनकी प्राथमिकता गरीब नहीं रहे। गरीब को गरीब बनाकर रखना ही कांग्रेस की फितरत रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को गुमराह करने का काम किया। इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि जिस बाबा साहेब ने संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई, जिन्होंने गरीबों को आगे बढ़ाने का काम किया, उन बाबा साहेब को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश नहीं भूला है।

 

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब के स्मारक बनाने के लिए भी कांग्रेस ने जमीन नहीं दी। जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब दिल्ली में बाबा साहेब का स्मारक बना। एनडीए सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न देकर सम्मानित किया।

 

इधर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी विशाल दलित महापंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के पदचिह्न पर चलकर दलित समाज का उत्थान एनडीए सरकार ही कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम जानें कि बिहार में हो क्या रहा है। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तभी ग्राम पंचायत चुनाव में आरक्षण देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण के विरोध में पंडित नेहरू ने सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था।

 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान दिया उसमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारा दिया। उन्होंने चंदन का उल्लेख करते हुए कहा कि चंदन को जैसे भी देखें, उसकी सुगंध एक जैसी होती है। आदमी को भी वैसा ही होना चाहिए। आदमी के कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब कहा करते थे कि कांग्रेस के नेताओं के कथनी और करनी में फर्क है। उन्हें कांग्रेस के नेता ठीक नहीं लगते। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अमर हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार दास ने की।

  • Related Posts

    भारत के मास्टरस्ट्रोक से बिलबिला रहा है पाकिस्तान : मंगल पाण्डेय

    पटना। स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि आतंकियों को पालने-पोषने व संरक्षण देने में माहिर आंतकवाद का सरगना पाकिस्तान अब जमींदोज होने के कगार पर है।…

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढस

    कल्याण बोले-आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत करनाल (विसु)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आज दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता : डॉ. दिलीप जायसवाल

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 2 views
    कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता : डॉ. दिलीप जायसवाल

    भारत के मास्टरस्ट्रोक से बिलबिला रहा है पाकिस्तान : मंगल पाण्डेय

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 2 views
    भारत के मास्टरस्ट्रोक से बिलबिला रहा है पाकिस्तान : मंगल पाण्डेय

    गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशा : विधानसभा अध्यक्ष

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 2 views
    गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशा : विधानसभा अध्यक्ष

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देता है देश को नई दिशा : हरविन्द्र कल्याण

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 1 views
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देता है देश को नई दिशा : हरविन्द्र कल्याण

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढस

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 1 views
    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढस

    वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों के पालन का संकल्प लें आमजनः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

    • By TN15
    • April 28, 2025
    • 1 views
    वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों के पालन का संकल्प लें आमजनः विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण