Site icon Thenews15.in

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव से पहले यात्राओं और दौरों का दौर शुरू हो गया है।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए रथयात्रा लेकर रायबरेली गए तो अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सपा पर हमलावर है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चुनाव का समय है कोई भी कहीं भी जा सकता है, अखिलेश यादव अमेठी, रायबरेली आ सकते हैं। हम कन्नौज, मैनपुरी और इटावा जा सकते हैं। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी का गढ़ अब पूरा देश है और रायबरेली उनका घर है। उन्होंने कहा है कि रायबरेली और अमेठी उनका घर है और वहां उनके पारिवारिक संबंध हैं। फिलहाल, उनका गढ़ पूरा देश है. अगर किसी का पूरे देश में प्रभाव है, तो वह नाम राहुल गांधी है।

 

कोई भी व्यक्ति कहीं भी जा सकता है- अजय राय

 

‘पीडीए रथ यात्रा’ पर  राय ने कहा कि देखिए, यह चुनाव का समय है और कोई भी व्यक्ति कहीं भी जा सकता है। अखिलेश जी रायबरेली या अमेठी जा सकते हैं। हम सभी कन्नौज, इटावा या सैफई भी जा सकते हैं; इसमें कुछ भी गलत नहीं है. लेकिन निश्चित रूप से, मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा- आज पूरा देश राहुल की ओर देख रहा है. राहुल गांधी आम आदमी के मुद्दे उठा रहे हैं और पहले दिन से ही वे चुनाव आयोग को लेकर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. राहुल गांधी के अलावा किसी ने भी इस मुद्दे को इतनी मजबूती से नहीं उठाया है।

 

 

सपा क्या बोली?

 

अजय राय के इस बयान के संदर्भ में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि लोग अपने हिसाब से चुनाव का विश्लेषण कर सकते हैं कि किस पार्टी की मौजूदगी ज़्यादा मज़बूत है या कौन सा इलाका मज़बूत है। अगर आप पूरी घटना को देखें, तो हम वहां अपने विधायकों पर पुलिस के हमले के विरोध में गए थे  और छात्र सभा के सिलसिले में राहुल लोधी के मामले में भी. अखिलेश  ने कहा था कि जब हम वहां पहुंचेंगे, तो उनकी स्थिति अपने आप मजबूत हो जाएगी।

Exit mobile version