Site icon

बधाई! 2.07 करोड़ के पैकेज पर जमुई के अभिषेक का गूगल में हुआ चयन

 NIT पटना से किया था बी-टेक

1.08 करोड़ के पैकेज पर अमेजॉन में कर चुका था काम

दीपक/अंजुम।

जमुई। अगर हौसले बुलंद हों तो किसी भी मुकाम को हासिल करना आसान हो जाता है। ऐसा जमुई के अभिषेक कुमार ने कर दिखाया है। अभिषेक का चयन 2.07 करोड़ रुपए के पैकेज पर गूगल में हो गया है, जो लंदन स्थित गूगल के कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगे। जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अभिषेक की कामयाबी के बाद पूरे परिवार में खुशियां छाई हुई हैं। अभिषेक ने परिवार वालों के मान- सम्मान जिले का नाम भी रौशन किया है। दरअसल अभिषेक कुमार जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के जामूखरैया गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ झाझा में रहते हैं। अभिषेक के पिता इंद्रदेव यादव जमुई सिविल कोर्ट में वकील हैं, जबकि उनकी मां मंजू देवी गृहिणी हैं। अभिषेक बी-टेक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई NIT पटना से पूरी की है। अभिषेक का चयन गूगल में होने से पहले वर्ष 2022 में भी अभिषेक को अमेजॉन की तरफ से बेहतर पैकेज मिला था। अभिषेक को अमेजॉन ने एक करोड़ 8 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर नौकरी दी थी, जहां उन्होंने मार्च 2023 तक काम किया। इसके बाद वह नौकरी छोड़ दी, फिर वह मैक्सिकन बेस कंपनी में काम करने लगे और वहां उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। आखिरकार उनका सिलेक्शन गूगल के लिए किया गया है।
अभिषेक कुमार ने बताया कि जब भी उन्हें कभी पढ़ाई में कोई दुविधा होती थी, तब उनके भाई और माता-पिता उनकी प्रेरणा का स्रोत बन जाते थे। अभिषेक कुमार की प्रारंभिक पढ़ाई जमुई में ही हुई है। अभिषेक अपने दो भाइयों में छोटे हैं। अभिषेक के पिता इंद्रदेव यादव ने कहा कि बचपन से ही हम लोगों ने शिक्षा को सबसे अधिक महत्व दिया है और इसी का नतीजा है कि आज मेरे बेटे को यह सफलता मिली है।

Exit mobile version