Site icon Thenews15.in

कामरेड उपेंद्र राय का देर शाम निधन

समस्तीपुर पूसा। समस्तीपुर जिला के भाकपा माले के संस्थापकों में से एक पूसा प्रखण्ड के ठहरा गोपालपुर निवासी 60 वर्षीय का• उपेन्द्र राय का रविवार के देर शाम में निधन हो गया। वे लम्बे समय से बिमार चले आ रहे थे।

उनके निधन के सूचना मिलते ही भाकपा माले जिला सचिव का• उमेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी नेता उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला और लाल कपड़ा- झंडा अर्पित किया।

जिला सचिव के साथ साथ जिला कमिटी सदस्य एवं प्रखण्ड सचिव का• अमित कुमार, जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, जयंत कुमार, दिनेश कुमार राय, रविन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, उमेश सिंह, रंजित राय, अविनाश कुमार, अरुण कुमार राय, लाडला, सोनू कुमार आदि प्रमुख थे।

Exit mobile version