The News15

बर्थडे पार्टी में ‘गंदी हरकत’!

Spread the love

 जन्मदिन पर भारी मौज-मस्ती,  अब थाने-पुलिस का चक्कर

 पटना। बर्थडे पार्टी में डांसर से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसका बर्थडे था उसका भी नाम इसमें शामिल है। बिहटा के हिरमानपुर गांव में जन्मदिन की पार्टी में बवाल हो गया। दीपू यादव और मुन्ना यादव के घर पर रखी इस पार्टी में नाच-गाना चल रहा था। माहौल गरमाते ही कुछ लोग नर्तकियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। नर्तकियों ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
हिरमानपुर गांव में दीपू और मुन्ना यादव के घर पर जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में रात के समय डांस और म्यूजिक का कार्यक्रम चल रहा था। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, पार्टी का माहौल गरमाता गया। कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर नर्तकियों के साथ छेड़खानी करने लगे।
नर्तकियों ने पहले तो इसे हल्के में लिया, लेकिन जब उन पर लोगों ने अभद्रता की सीमा पार कर दी तो उन्होंने इसका विरोध किया। देखते ही देखते पूरा कार्यक्रम रुक गया और नर्तकियों ने अपने ग्रुप लीडर के साथ अमहारा स्थित आईआईटी थाने पहुंच गईं।
डांसर के मुताबिक, दीपू और मुन्ना यादव के अलावा पार्टी में मौजूद करीब 20 लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। आईआईटी थाने में नर्तकियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि भोजपुर की रहने वाली म्यूजिकल ग्रुप की संचालिका प्रभा कुमारी ने दीपू और मुन्ना समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।