Site icon

Communal Harmony : भारतीय सोशलिस्ट मंच ने कांवड़यात्रियों को जलपान करा किया भव्य स्वागत 

Communal Harmony : नगर अध्यक्ष सलीम मलिक और उपाध्यक्ष वसीम मिर्जा ने कांठ रोड अगवानपुर चौराहे पर की थी व्यवस्था  

मुरादाबाद। जिस भावना के साथ भाईचारे को बनाकर चलने की जरूरत देश में है उसको अपनाते हुए भारतीय सोशलिस्ट मंच आगे बढ़ रहा है। संगठन भाईचारे और जनसमस्याओं को हल कराने के लिए तो कार्यक्रम करता ही रहता है। शनिवार को मुरादाबाद में भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वावधान में संगठन के नगर अध्यक्ष अगवानपुर सलीम मलिक, नगर उपाध्यक्ष वसीम मिर्जा व अन्य कार्यकर्ताओं ने कांवड़यात्रियों जलपान कराकर उनका भव्य स्वागत किया। संगठन ने कांठ रोड अगवानपुर चौराहे पर जलपान की व्यवस्था की थी। इस कार्यक्रम से समाज में सौहार्द एवं सद्भावना का माहौल नजर आया और चारों तरफ उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की है।

Exit mobile version