बहराइच। बहराइच में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक के उद्घाटन के दौरान सैयद सालार मसूद गाजी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सालार मसूद गाजी एक विदेशी आक्रांता था, जिसे महाराजा सुहेलदेव ने 20-25 हजार सैनिकों के साथ हराया और “इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में मिलने वाली सजा” दी।
सीएम ने विदेशी आक्रांताओं के महिमामंडन को देशद्रोह से जोड़ा और गाजी के नाम पर होने वाले मेलों पर रोक लगाने की बात कही, यह जोर देकर कि अब केवल महाराजा सुहेलदेव जैसे महापुरुषों के नाम पर आयोजन होंगे।

