सीएम योगी कम्‍प्रेशर थोड़े ही हैं जो हमें ठंडा कर देंगे, बोले अखिलेश, अमित शाह ने कहा- अपने पिता की भी नहीं सुनते सपा अध्‍यक्ष

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘गर्मी शांत हो जाएगी’ और ‘शिमला बना दूंगा’ वाले बयान को लेकर सूबे में सियासी घमासान मचा हुआ है। अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी के इस बयान पर तंज किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सीएम हैं, वह कोई कम्‍प्रेशर थोड़े ही हैं जो हमें ठंड कर देंगे।
अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग गर्मी की बात कर रहे हैं, हम उनको भरोसा दिलाना चाहते हैं कि गठबंधन की सरकार बनेगी तो भर्ती की जाएगी, गर्मी नहीं।” सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मुख्यमंत्री की जो भाषा बदली है, पहले चरण में जो हवा चल रही है, यहां के लोगों ने ऐसी हवा चलाई है कि भाजपा और खासकर सीएम योगी को समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहा जाए।” वहीं, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने भी सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा, “युवा, किसान और मजदूर सपा-रालोद गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं, जो भाजपा की हताशा को बढ़ा रहा है… मुख्यमंत्री पद के लिए वह जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं वह ठीक नहीं है। वह हमें धमकी दे रहा है। वे शायद इस क्षेत्र के मिजाज को नहीं समझ पाए।
जयंत चौधरी ने कहा कि इस चुनाव के मुद्दे बहुत स्पष्ट हैं- बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सार्वजनिक मुद्दे। फैसला किसानों और युवाओं को करना है। जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर लोहे की कील लगाने वाली सरकार है।
दूसरी तरफ, गृह मंत्री अनुपशहर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक बार फिर अखिलेश-जयंत पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा, “परसों के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी को अपने साथ बैठाया था। जयंत को लगता है कि अगर सरकार बनेगी, तो अखिलेश बाबू उनकी सुनेंगे। अरे! जयंत बाबू जो अपने पिताजी और चाचा की नहीं सुनते, वो आपकी क्या सुनेंगे।”
शाह ने कहा, “एसपी-बीएसपी ने 10 साल तक यूपीए सरकार का समर्थन किया था। मैं इनसे पूछता हूं कि आपने जिस सरकार का समर्थन किया था, उसने यूपी को क्या दिया?। 2014-15 में यूपी सरकार ने यूपी को 66,000 करोड़ रु. दिया और मोदी सरकार ने इस बजट में 1,46,500 करोड़ रु.यूपी को दिया है।”

  • Related Posts

    प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
    • TN15TN15
    • March 14, 2022

    द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार