Site icon Thenews15.in

वृंदावन के श्री ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे जनसभा | TN15

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मांट में ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आठ दिसंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडलायुक्त और आईजी आगरा जोन ने सभास्थल सहित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को दिशानिर्देश दिए। सोमवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता एवं आईजी नचिकेता झा ने मुख्यमंत्री के सभास्थल का निरीक्षण किया। सभास्थल से 400 मीटर दूर जाबरा रोड पर बन रहे हेलीपैड स्थल को भी देखा। मंडलायुक्त ने लोक निर्माण, विद्युत निगम, पंचायती राज विभाग, तहसील प्रशासन को सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिशानिर्देश दिए। #thenews15 #yogi #vrindavan

Exit mobile version