प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं की ओर से दिए गए धरना के बाद बुधवार पटना में बीजेपी ने विरोध में मार्च निकाला. कुर्जी हॉस्पिटल से लेकर कांग्रेस दफ्तर तक ये मार्च होना था। इस बीच बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। कुछ लोगों को चोटें आईं तो कई के सिर फट गए। भारी बवाल के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। यह मारपीट कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के पास हुई है। कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चले। कई कार्यकर्ताओं के हाथ में लाठी-डंडे थे। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं तो वहीं बीजेपी के भी कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से यह सब हुआ है। पुलिस एकतरफा काम कर रही थी। उधर बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग सड़क पर आंदोलन करने के लिए आए थे, लेकिन कांग्रेस ने हमला कर दिया।

