Site icon Thenews15.in

बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, ‘भरोसे को…’

बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पटना, छपरा, बेगूसराय, सीतामढ़ी सहित अन्य जिलों में सीसीटीवी फुटेज से प्रदर्शनकारियों को पुलिस चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की प्रतिक्रिया आई है। कहा गया है कि भरोसे को न तोड़ें। कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल से पोस्ट बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और साथ ही बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी को भी टैग कर लिखा गया है, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से दिए गए भरोसे को न तोड़ें. प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी आपराधिक मामले वापस लें। सीजेपी की ओर से ही आज (सोमवार) एक दूसरे एक्स पोस्ट में लिखा गया है, “पूरे देश की पुलिस से आग्रह है कि 25 जुलाई के दिल्ली समझौते का पालन करना चाहिए, किसी भी छात्र के खिलाफ कोई एक्शन न हो।

 

तेजस्वी यादव ने भी दी चेतावनी

 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी समझौते के बाद हो रही गिरफ्तारियों को लेकर सवाल उठाया है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि एनडीए सरकार को महंगा पड़ेगा। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा है, “7 हत्याओं का आरोपी बिहार का मुख्यमंत्री सड़क छाप अपराधी है जिसने तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है। छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हजारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है, परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है. अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो NDA सरकार को महंगा पड़ेगा।

Exit mobile version