उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आज 3 सितंबर को कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की है। समाजवादी पार्टी कार्यालय जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में अखिलेश यादव से आशुतोष ने की लगभग एक से डेढ़ घंटे मुलाकात की है। इस दौरान अखिलेश यादव ने आशुतोष से छात्रों से जुड़े मुद्दे, जेन-जी और जेन अल्फा को चर्चा की।
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच यह मुलाकात बेहद अहम रही है, दोनों नेताओं के बीच छात्रों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस चर्चा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ खड़े होने की बात कही है।
इन मुद्दों पर हुई बातचीत
सीजेपी प्रवक्ता आशुताष रांका और अखिलेश यादव के बीच छात्रों की शिक्षा के मुद्दे पर बातचीत हुई है। परीक्षा व्यवस्था में सुधार के मुद्दे पर चर्चा हुई। छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल बने, पढ़ाई सस्ती हो और सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर में सुधार हो सहित तमाम मुद्दों पर बात चीत हुई है. अखिलेश यादव ने सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका को आश्वासन दिया कि छात्र हितों के साथ हम खड़े हैं, छात्रों का हित हमारे लिए सर्वोपरि, शिक्षा व्यवस्था राजनीति का कोई स्थान नहीं।
कौन हैं आशुतोष रांका?
आपको बता दें कि, आशुतोष रांका कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता है. सोशल मीडिया से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में नीट परीक्षा पेपर लीक में जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर छात्रों को के प्रदर्शन से चर्चा में आई थी। अब कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से हुई यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है. हालांकि, इस मुलाकात में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर ही चर्चा हुई है।

