Site icon Thenews15.in

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी 24 जुलाई को करेगी देशव्यापी आंदोलन

 

कोकरोच जनता पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. पार्टी ने लोगों से देशभर में शांतपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है. दूसरी ओर, सरकार से बातचीत के मिले ऑफर पर सीजेपी के प्रवक्ता आशुतष रंका ने कहा कि अगर आप जंतर-मंतर आने से डर रहे हैं तो कोई बीच की जगह का सुझाव दे दो जो न जंतर मंतर हो या न आपका घर हो, नड्डा जी के घर पर कोई मीटिंग नहीं होगी, मीटिंग होगी या जंतर मंतर पर होगी या किसी और जगह होगी. उन्होंने आगे कहा कि दूसरी बात हमने सरकार के सामने ये रखी है अगर आप मीटिंग कर रहे हैं तो कोई ठोस परिणाम चाहिए, हम लोग बहुत busy लोग हैं, ऐसे हवा बाजी नहीं चलेगी.

 

 

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया आकर करें बात: CJP

 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं तो हमने अपना सुझाव दे दिया है. जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं. हम वहीं मिलेंगे. मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला है. उन्हें हमसे सीधे संपर्क करना चाहिए और चर्चा करनी चाहिए कि कहां मिलना है, कब मिलना है और बातचीत कितनी देर तक चलेगी.’ पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के पीएम मोदी के ट्वीट पर उन्होंने कहा, ‘ऐसे ऐलान किसी काम के नहीं हैं. ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हैं. हम जवाबदेही और जिम्मेदारी चाहते हैं. हम केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे से कम हम बातचीत नहीं करेंगे.’

 

CJP Protest LIVE: दंगा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में दिल्ली पुलिस

 

 

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने कहा कि प्रदर्शन करने के नाम पर दंगा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी हो रही है. हिंसा में शामिल पाए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के अलावा उनके पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.

Exit mobile version