Site icon Thenews15.in

सीटू कार्यकर्ताओं ने साइकिल, बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक, सभाओं के जरिए मजदूरो से 12 फरवरी को हड़ताल पर रहने की अपील

गौतमबुद्धनगर, मेहनतकश जनता के जीवन और जीविका पर निरंतर बढ़ते बर्बर हमलों व मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड़ों के खिलाफ एवं न्यूनतम वेतन 26000/ हजार रुपए घोषित करवाने सहित कई मांगों को लेकर मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और युवाओं का एकजुट संघर्ष 12 फरवरी 2026 देशव्यापी हड़ताल को नोएडा ग्रेटर नोएडा गौतम बुध नगर में कामयाब करने के लिए ट्रेड यूनियनों की तैयारीयां जबरदस्त तरीके से चल रही है। इसी क्रम में आज सीटू नेता राम स्वारथ के नेतृत्व में ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने होजरी काम्प्लेक्स फेज- 2, नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में टेंपो से माइक प्रचार करते हुए जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की।
वहीं उधोग बिहार ग्रेटर नोएडा अनमोल इंडस्ट्रीज से जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उद्योग विहार, दुर्गा टॉकीज, डीएम कार्यालय होते हुए पुलिस चौकी सूरजपुर तक साइकिल व बाइक रैली निकालकर मजदूरों से हड़ताल को कामयाब बनाने की अपील किया।
श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष राम सागर, जिला कमेटी सदस्य अरुण कुमार पटेल, टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, यूपीएलएफ नेता रामनरेश यादव, ऐक्टू नेता अमर सिंह, जनवादी महिला समिति जिलाध्यक्ष रेखा चौहान के नेतृत्व में जन नाट्य मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए मजदूरों को हड़ताल पर रहने का संदेश दिया।
गुरुण इंडिया सेक्टर- 11, नोएडा पर सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि गोरे साहबों के मज़दूर विरोधी ट्रेड डिस्प्यूट बिल के खिलाफ़ भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने “बहरों को सुनाने के लिए” अंग्रेजों के संसद में बम फेंका था। 12 फरवरी 2026 को पूरे देश के करोड़ों मज़दूर अपनी गर्जना से आज के बहरे भूरे साहबों को “सुनाने” का काम करेंगे।

Exit mobile version