Site icon Thenews15.in

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

आज 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सीटू, गौतमबुद्ध नगर की ओर से उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। इस अवसर पर सीटू गौतमबुद्ध नगर के सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाकर देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि आज जब देश में मजदूर, किसान, रेहड़ी-पटरी विक्रेता और आम मेहनतकश वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और आजीविका के संकट से जूझ रहा है, तब गांधी जी और शास्त्री जी के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही शोषणमुक्त, समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। सीटू गौतमबुद्ध नगर मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों के हकों की लड़ाई को गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।

Exit mobile version