Site icon Thenews15.in

बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र में माखर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) की तस्वीर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जेल से जमानत पर आए युवक का कहना है कि उसका मकसद बेसिक शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल करना नहीं बल्कि छात्रों के हित में आवाज उठाना था ताकि बरसात के मौसम में कोई हादसा न हो जाए।
 

गेट तोड़कर विद्यालय में घुसने का आरोप

 

 

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका भावना तोमर ने बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि माखर गांव के रजत सोलंकी ने गेट तोड़कर विद्यालय परिसर में घुसकर भवन, शौचालय और रसोईघर की स्थिति को लेकर वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. युवक ने जर्जर भवन पर लगी सील को तोड़ दिया। विद्यालय का भवन, शौचालय और रसोईघर ठीक हालत में हैं. युवक के कृत्य से विभाग और विद्यालय की छवि धूमिल हुई है. पुलिस ने रजत सोलंकी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे शांतिभंग में जेल भेज दिया।

 

 

रजत सोलंकी ने आरोपों को बताया निराधार

 

 

दो दिन बाद युवक जेल से जमानत पर बाहर आ गया. रजत सोलंकी ने प्रधानाध्यापिका के आरोपों को निराधार बताया है. उसका कहना है कि रविवार को छुट्टी के दिन वह दीवार के रास्ते विद्यालय परिसर में गया था और वहां की अव्यवस्थाओं को वीडियो में दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। उसने गेट तोड़ने और जर्जर भवन की सील तोड़ने से मना किया।

युवक का कहना है कि विद्यालय में फैली अव्यवस्थाओं की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा था, इसलिए उसने वीडियो बनाकर मामला सामने रखा। युवक का यह भी कहना है कि समाधान होने तक वह छात्रों के हित में आवाज उठाता रहेग. उधर, बीएसए गीता चौधरी ने भी रजत सोलंकी की फेसबुक आईडी पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि रजत पूर्व प्रधान का बेटा है और राजनीतिक स्टंट के कारण उसने वीडियो बनाई है स्कूल बहुत ही सुंदर है।

Exit mobile version