आदिवासियों के विकास और उत्थान के लिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए और हर राज्य मे उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार और सामाजिक राजनीतिक प्रतिनिधि ,राजनीतिक पार्टियां, सामाजिक संगठन, संस्थाए, सभी पार्टियों के ST मोर्चा ये सभी उनका नेतृत्व और उनकी समस्याओं के समाधान और विकास के लिए काम करते हैं! चुने हुए सांसद, संसद मे बात रखते है और सरकार उसमे निर्णय लेती है!
जो भी आदिवासियों के हित मे काम करे उनका सहयोग करे उनको ही चुने!
जो लोग आदिवासियों के लिए काम नही करें उनकी समस्याओ के समाधान के लिए आवाज नही उठाए उन लोगो को आवाज उठाने के लिए कहे अगर वो आपकी आवाज को सरकार तक नही पहुंचाते तो उनके बारे सरकार तक आवाज पहुंचाए ताकि जिस भी राजनीतिक सामाजिक संगठन ने उन्हे जो जिम्मेदारी दी है उसको निभाए!
दिल्ली मे ST मोर्चा, जनजाति सुरक्षा, वनवासी कल्याण आश्रम, बहुत सारी आदिवासी संस्थाए और सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सभी आदिवासियों के विकास और उत्थान के लिए बने है अगर ये आपके लिए काम नहीं करते तो इनको बोले!
सभी से विनम्र निवेदन है जितनी भी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन जो दिल्ली मे है!
दिल्ली मे रह रहे 20-22 लाख आदिवासियों को दिल्ली मे जनगणना मे ST मे दर्ज कराकर उन्हें न्याय दिलाए ताकि दिल्ली मे रह रहे आदिवासियों को आरक्षण का पूर्ण लाभ दिल्ली मे मिले उनके लिए दिल्ली मे बजट बने और आदिवासी योजनाएं बने!
अगर आप आदिवासी हैं और आदिवासियों के लिए काम करते हैं या आपको राजनीतिक सामाजिक पद आदिवासियों (ST) के लिए मिला हैं तो आपका कर्तव्य बनता हैं उनके लिए काम करे ! उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करे लिखे! आपके द्वारा दिल्ली के आदिवासियों के लिए कोई पत्र लिखा हो तो इस ग्रुप मे डाले ताकि दिल्ली के आदिवासी आपसे जुड़े आपसे संपर्क कर सके आपको मजबूत कर सके !
तोताराम

