सीएचओ अब एप के जरिए ऑनलाइन लगा रहे हाजिरी

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से हुई शुरुआत, अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम पर लग रही उपस्थिति

नोएडा । स्वास्थ्य कर्मी समय से ड्यूटी पर पहुंचे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग संजीदा है। स्वास्थ्य कर्मियों को एप के जरिए ही हाजिरी लगानी होगी। इसके लिएराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करवाया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया शासन के निर्देश पर एप के जरिए सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की हाजिरी लगनी शुरू हुई है।
सीएमओ ने डा. शर्मा ने बताया जनपद में फिलहाल72 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात हैं। सभी को निर्देश जारी किया गया है कि रोजाना सेंटर पर समय से पहुंचकर एप के जरिए अपनी हाजिरी लगाएं। एप डाउनलोड करने के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को लिंक दिया गया है। एप में सीएचओ की तैनाती के हिसाब से लोकेशन फीड है। संबंधित सेंटर पर केवल सौ मीटर की परिधि में रहने पर ही मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करके हाजिरी लगाएगा। उन्होंने बताया शासन की ओर से सीएचओ के ड्यूटी के समय में परिवर्तन किया गया है। पहले जहां उन्हें सुबह नौ बजे इन और साढ़े पांच बजे आउट करना होता था, अब उसे नौ से चार बजे कर दिया गया है। उन्होंने बताया तय समय में उनके द्वारा किये गये कार्य का आंकलन किया जाएगा। वह स्वयं व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा उनका प्रयास है कि सभी सीएचओ अपनी पूरी क्षमता से काम करें। इसके लिए वह उनसे सीधे संपर्क में रहेंगे। अच्छा काम करने वाले को शाबाशी और ठीक ढंग से काम नहीं करने वालों को दंडित किया जाएगा। सीएचओ को मुख्यरूप से टेलीमेडिसिन, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और दवा की व्यवस्था देखनी होती है।
गौरतलब है कि दूर दराज के क्षेत्रों में खोले गए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लाभार्थियों को नजदीकी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही जिला स्तरीय चिकित्सालयों और यहां तक कि लखनऊ में बैठे विशेषज्ञों से सीधे जोड़ने का जरिया बन रहे हैं। सीएचओ के जरिए ही वीडियो कॉल पर यह कार्य किया जाना है। इससे जहां एक ओर दूर दराज के क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, वहीं जिला स्तरीय चिकित्सालयों में होने वाली भीड़ में भी कमी आएगी और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श मिलने से कोई भी रोग गंभीर होने से पहले ही उपचारित हो सकेगा।
सीएमओ ने बताया सीएचओ के भुगतान संबंधी व्यवस्था में भी सुधार किया गया है। अब भुगतान भी ऑनलाइन किये जा रहे हैं।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार