चिराग पासवान फिर चुने गए लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष

 रांची में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसला

दीपक कुमार तिवारी

पटना/रांची। केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान को एक बार फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का अध्यक्ष चुना गया है। रांची में आयोजित पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। इस मौके पर लोजपा-आर की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा गया कि पार्टी को उनके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है। पार्टी उनके मार्गदर्शन में एक नई ऊंचाई हासिल करेगी।
चिराग पासवान ने इस मौके पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दिल से आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वो पद्म विभूषण रामविलास पासवान के सपनों की पार्टी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
चिराग पासवान ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। हमलोग एनडीए का हिस्सा हैं। झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। ‘सबका साथ, सबका विकास’ को लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले समय में लोजपा-आर झारखंड में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। चिराग पासवान ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी। एनडीए के नेतृत्व में विकसित झारखंड बनेगा। हेमंत सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी है। लोग अब बदलाव चाहते हैं।
एलजेपी आर इस वर्ष होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर अभी से रणनीति बनाने में लगी है। रांची में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर ने झारखंड में विाधनसभा चुनाव से पहले 28 सीटों पर दावा ठोंका। इससे पहले नीतीश कुमार की जेडीयू ने भी 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। राष्ट्रीय स्तर पर दोनों ही पार्टियां बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सहयोगी पार्टियां हैं, ऐसे में झारखंड में भी लोजपा-आर और जेडीयू के लिए बीजेपी कुछ सीटें छोड़ सकती है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में बीजेपी का झारखंड में आजसू पार्टी के साथ भी गठबंधन हुआ था। हालांकि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का आजसू पार्टी के साथ तालमेल नहीं हो पाया था।

  • Related Posts

    आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़ से पल्ला झाड़ने पर एक्शन में हाईकोर्ट !

    बेंगलुरु। कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूनाइटेड पेरेंट्स वॉयस के प्रतिनिधिमंडल ने की देवेंद्र यादव से भेंट 

    • By TN15
    • June 9, 2025
    यूनाइटेड पेरेंट्स वॉयस के प्रतिनिधिमंडल ने की देवेंद्र यादव से भेंट 

    ‘सर्विसेज़ मार्केटिंग: टेक्स्ट एंड केसेज़’ पुस्तक का भव्य विमोचन

    • By TN15
    • June 9, 2025
    ‘सर्विसेज़ मार्केटिंग: टेक्स्ट एंड केसेज़’ पुस्तक का भव्य विमोचन

    सम्वेदना फाउंडेशन्स द्वारा डिजिटल सशक्तिकरण की एक अनूठी शुरुआत

    • By TN15
    • June 9, 2025
    सम्वेदना फाउंडेशन्स द्वारा डिजिटल सशक्तिकरण की एक अनूठी शुरुआत

    नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम रघुवंशी!

    • By TN15
    • June 9, 2025
    नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम रघुवंशी!

    हत्या ही कर देना- यह नारी का कौन सा रूप

    • By TN15
    • June 9, 2025
    हत्या ही कर देना- यह नारी का कौन सा रूप

    जयंत चौधरी के हाथों को करें मजबूत : त्रिलोक त्यागी 

    • By TN15
    • June 9, 2025
    जयंत चौधरी के हाथों को करें मजबूत : त्रिलोक त्यागी