वार्षिक खेल उत्सव में बच्चों ने दिखाया दम

टीम के साथ काम करने के गुणों में निखार लाता है खेलकूद : सुनील

खेलकूद में भी कैरियर की असीम संभावनाएं : सुनील

राजगीर। खेलकूद न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का आधार भी है। खेल खिलाड़ी भाईचारा और एकता की नसीहत भी सिखाता हैं। खेल बच्चों को जीवन में अनुशासित होकर बेहतर इंसान बनने में मदद करता है। खेलकूद विद्यार्थियों में नेतृत्व भावना और टीम के साथ काम करने के गुणों को निखारता है। नालन्दा पब्लिक स्कूल के निदेशक सुनील कुमार ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान यह कहा। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ्य शरीर में स्वच्छ मन का बास होता है। शिक्षा के साथ जीवन में खेलकूद की अहम भूमिका होती है। खेलकूद को अतिरिक्त या मनोरंजक गतिविधियों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

खेलकूद में भी कैरियर बनाने की असीम संभावनाएं हैं। बच्चों को बचपन से ही खेलकूद के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार के खेलों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ताकि वह अपनी रुचि के अनुसार पसंदीदा खेल में अपना करियर बना सकें। खेल विद्यार्थियों के जीवन की शुरुआत है। सफलता और असफलता से साझा करने की कला, सामूहिक रूप से किसी समस्या से निपटने, बैक अप लेने तथा महत्वपूर्ण परिस्थितियों में एक दूसरे की मदद करना सिखाता हैं।

इस दौरान बच्चों ने अपने बेहतरीन खेलकूद का प्रदर्शन किया। वार्षिक खेलकूद के दौरान बालक और बालिकाओं के लिए अलग अलग दौड़, फुटबॉल, क्रिकेट, गोला फेंक, ऊंची कूद, लम्बी कूद, कबड्डी, थ्री लेग दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, म्यूजिक शो आदि का आकर्षक आयोजन किया गया। सभी खेलों के विजयी प्रतिभागियों को स्कूल द्वारा पुरस्कृत किया गया। सिद्धी कुमार, हैप्पी, स्तुति, रूचि, खुश्बू, सेजल, केशव, आर्यन, रश्मि, संजना उर्फ संजू एवं शिवम् द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
इस आयोजन में शिक्षकों में गौरव कुमार, अतुल कुमार, लव कुमार, मन्नु कुमार, गायत्री कुमारी, सुलेखा कुमारी, विभा कुमारी, पूजा कुमारी, रोजी कुमारी एवं अन्य की भूमिका प्रशंसनीय रही।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई