Site icon Thenews15.in

मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना । ब्यूरो ।

पटना के पुनाईचक स्थित शूरवीर दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भामाशाह जी के त्याग और राष्ट्रसेवा के योगदान को नमन किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, जदयू प्रदेश महासचिव श्री कमल नोपानी सहित अनेक राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

समारोह में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत और देशभक्ति गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने भामाशाह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Exit mobile version