Site icon Thenews15.in

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 नेहरू पार्क में माल्यार्पण कर याद किया

पटना । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पटना के नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सादा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इन सभी ने नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई, जिससे समारोह में देशभक्ति की भावना प्रबल हो उठी।

Exit mobile version