कुरुक्षेत्र प्रभारी कृष्ण भुक्कल ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकारिणी की ली बैठक
करनाल, (विसु) : देश-प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कुरूक्षेत्र प्रभारी कृष्ण भुक्कल भी लगातार लोगों के बीच जाकर सदस्यता अभियान चला रहे। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कृष्ण भुक्कल ने कुरुक्षेत्र में जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। कृष्ण भुक्कल ने कहा कि भाजपा पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलता है। लोग बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। कृष्ण भुक्कल ने कहा कि हरियाणा का जितना विकास भाजपा सरकार में हुआ है। इतना विकास किसी भी सरकार में नहीं हुआ। जनता के भाजपा के प्रति विश्वास से तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनी है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न योजनाओं व विकास से प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नॉन-स्टॉप विकास कार्य हो रहे है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मनोहर नीति के साथ प्रदेश के विकास को गति देने में लगे है।