Site icon Thenews15.in

मुख्यमंत्री ने किया नालंदा में सालेपुर-राजगीर फोर लेन मार्ग का स्थल निरीक्षण

 अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना।दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले में सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा पथ एवं प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का स्थल निरीक्षण किया। यह मार्ग एसएच-78 (बिहटा-सरमेरा) से शुरू होकर एनएच-30 (पटना-मोकामा) से जुड़ता है, जो राजगीर तक जाने के लिए एक वैकल्पिक और तेज मार्ग बनेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मार्ग चौड़ीकरण को शीघ्र शुरू करने एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित मार्ग में रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड पथ का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने सालेपुर मोड़, चौहान मोड़, बेलदारीपर और नूरसराय का भी दौरा किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, सचिव अनुपम कुमार, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version