Site icon Thenews15.in

!!गरीब परिवारों के बच्चों के साथ मनाया

रक्षाबंधन त्यौहार!!

भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन धर्मो के बंधन से परे राखी का बंधन

देव मणि शुक्ल

नोएडा ऋषि की पाठशाला में नए अंदाज में रक्षाबंधन त्यौहार मनाया! भाई बहन के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर संस्थापक भारती नेगी ने पाठशाला में पढ़ने वाले सभी लड़कों को रक्षाबंधन का तोहफा एक-एक की शर्ट गिफ्ट की एवं गरीब और शोषित वर्ग की झोपड़िया में रह रही बच्चियों से राखी बंधवाकर शगुन के तौर पर सभी बच्चियों को चॉकलेट एवं राखियां सहित अन्य सामग्री शगुन तौर पर दी! भारती नेगी द्वारा कच्ची बस्तियों झुग्गी झोपड़िया में रक्षाबंधन मनाने का निर्णय किया गया! उन्होंने ऐसे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के बीच खुशियां बाटी उन्होंने उनके साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया! सभी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन भरवाया।
भारती नेगी ने सभी बच्चों को बताया कि बहन भाई के प्यार के रिश्ते का प्रतीक राखी का त्योहार पूरे शहर में मनाया जाता हैं। भारती नेगी गरीब, मजदूर वर्ग के बच्चों को रोजाना 2 घंटे निशुल्क शिक्षा देती हैं।

Exit mobile version