Site icon

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास

 लड़कियों ने मारी बाज़ी

-इस बार 5.94% ज़्यादा पास होकर लड़कियों ने फिर दिखाया दम

पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 88.39 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 0.41 प्रतिशत अधिक है, जो छात्रों के प्रदर्शन में निरंतर सुधार को दर्शाता है।

इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों से 5.94 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त कर बाज़ी मारी है। कुल मिलाकर 91 प्रतिशत से अधिक लड़कियां परीक्षा में सफल रही हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियाँ लगातार आगे बढ़ रही हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुई थीं। वहीं, कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 18 मार्च को हुई थी। इस साल कुल 44 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र, अभिभावक और शिक्षक सभी ने बड़ी उत्सुकता और उल्लास के साथ परिणामों का स्वागत किया।

Exit mobile version