Site icon Thenews15.in

ओपी श्रीवास्तव समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

लखनऊ । अलीगंज थाने में सहारा इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग वर्कर ओपी श्रीवास्तव समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला कोलकाता के संतोषपुर निवासी अरिंदम बनर्जी और उनकी पत्नी ने दर्ज कराया है। इन लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनका और उनकी पत्नी का कुल 2,03,39,767 रुपये का वेतन नहीं दिया। इसमें अरिंदम का 95,13,761 रुपये और उनकी पत्नी का 20,21,263 रुपये बकाया है, जिसमें ब्याज भी शामिल है। दंपति ने कई बार कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई की। मामले की जांच चल रही है।

Exit mobile version