दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर बीते कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बाद मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले को ऐसे ही नहीं जाने दे सकते। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि हम कई कदम उठाने जा रहे हैं। छात्रों के हितों को लेकर हम बहुत गंभीर है।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘हम छात्रों के हितों को लेकर हम बहुत गंभीर है। राधाकृष्णन कमिटी की रिपोर्ट लागू की जाएगी, लेकिन सरकार इससे कहीं बढ़ कर कदम उठाएगी. बहुत सी बातें होने वाली हैं.’ सॉलिसिटर जनरल तुषार ने कोर्ट से एक हफ्ते का समय भी मांगा. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट को विस्तृत जानकारी देंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा, ‘ठीक है. हम भी यही चाहते हैं कि पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद हो. आप जवाब दाखिल कीजिए. सोमवार, 3 अगस्त को सुनवाई होगी.’
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा, ‘केंद्र सरकार से उम्मीद है कि वे साइबर सिक्योरिटी, डेटा प्रोटेक्शन को लेकर मजबूत कदम उठाएगा.’ कोर्ट ने यह भी कहा कि हम नीट पेपर लीक मामले को लेकर उठाए गए कदमों पर नजर रखेंगे।

