नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के 24 घंटे के भीतर मंगलवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात धनखड़ के इस्तीफे के बाद हुई, जिसे राष्ट्रपति ने उसी दिन स्वीकार कर लिया था। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दी, और कुछ लोगों ने अटकलें लगाईं कि हरिवंश अगले उप राष्ट्रपति के रूप में विचाराधीन हो सकते हैं। संविधान के अनुसार, उप राष्ट्रपति के पद रिक्त होने पर हरिवंश नारायण सिंह, जो वर्तमान में राज्यसभा के उपसभापति हैं, अस्थायी रूप से राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन करेंगे।
उप राष्ट्रपति बन सकते हैं हरिवंश सिंह?

