सदर थाना क्षेत्र के सरोवर ग्रांड होटल के पास हुआ हादसा
मुज़फ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के सरोवर ग्रांड होटल के पास मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक यात्री बस ने तेज रफ्तार में एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी, जिससे यह हादसा हुआ। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

