Brotherhood : वजीरपुर में देखने को मिला गजब का साम्प्रदायिक सौहार्द 

मस्जिद के पास ही हुआ मां भगवती जागरण, मुस्लिम लोग भी हुए शामिल 

भले ही दिल्ली जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर माहौल ख़राब हो  गया था पर जहांगीरपुरी से सटे वज़ीर पुर औद्योगिक क्षेत्र में गजब का साम्प्रदायिक सौहार्द देखने को मिला। मस्जिद के ठीक सटकर मां भगवती का भव्य जागरण हुआ। हज़ारों लोग इस जागरण में शामिल हुए। दिलचस्प बात यह रही कि इस कार्यक्रम में  काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी थे।
दरअसल वज़ीर पुर औद्योगिक क्षेत्र में यहाँ हर वर्ष जागरण होता रहा है, लेकिन कोरोना काल की वजह से यहाँ दो साल बाद यह जागरण हुआ था।  इस बीच दिल्ली का माहौल भी बदला ,जहांगीर पुर में दंगे भी हुए ,लेकिन उसके बावजूद वज़ीर पुर क्षेत्र में मस्जिद से सटकर लगे जागरण के पंडाल में हज़ारों लोगों की मौजूदगी के बावजूद किसी के चेहरे पर कहीं कोई तनाव नजर नहीं आया। यहाँ आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद विकास गोयल मुख्य अतिथि भी थे।
जिस जगह यह जागरण हुआ वह मस्जिद के साथ तो थी ही साथ ही बड़ी संख्या में यहाँ मुस्लिम आबादी भी रहती थी। यही वजह है नार्थ वेस्ट जिला पुलिस ने इस जागरण की अनुमति देने से बचती रही। लेकिन दोनों पक्षों की भरोसे के बाद दिल्ली पुलिस ने मस्जिद के सामने माता का जागरण करने की अनुमति दे दी। जो भरोसा दिल्ली पुलिस को लोगों ने दिया वह कायम रहा और बहुत ही शान्ति और सद्भाव के माहौल में हज़ारों लोगों ने जागरण का आनद लिया।
  • Related Posts

    बनारसे डॉट कॉम : जहाँ साड़ी में बसती है बनारस की आत्मा-एक वेबसाइट, एक विरासत
    • TN15TN15
    • January 29, 2026

    उषा शुक्ला  बनारसे डॉट कॉम : जहां बनारस…

    Continue reading
    मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार