अखलाक मामले में सूरजपुर कोर्ट परिसर में अखलाक के वकील से सीपीआई(एम) राष्ट्रीय नेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कामरेड वृंदा करात मिली- आज जिला कोर्ट परिसर में अखलाक मामले में शुरू से ही सक्रिय माकपा नेता वृंदा करात उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा केश को वापस लेने के संबंध में चिंतित दिखी और इस सिलसिले में आज अखलाक के वकील मोहम्मद यूसुफ से मुलाकात की कोर्ट परिसर में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के नेता गजेंद्र खारी, किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परर्मेंद्र भाटी, बार एसोसिएशन के सचिव अजीत नागर ने माकपा नेता का अभिनंदन किया।

कोर्ट परिसर में माकपा नेता करीब 2 घंटे रहीं और अखलाक के वकील से सरकार द्वारा केश वापस लेने के संबंध में बातचीत की माकपा नेता ने सांप्रदायिक आधार पर न्यायिक मामलों को देखे जाने को सांप्रदायिकता की पराकाष्ठा बताया और सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जानबूझकर पोलराइजेशन की राजनीतिक कर रही है और हत्या जैसे गंभीर मामलों में पीड़ितों को न्याय से वंचित कर रही है इस तरह सरकार संविधान के अंतर्गत सेकुलर राज्य की अवधारणा को ही नष्ट कर रही है यह संभवतः पूरे देश में पहला मामला है जिसमें एविडेंस होने के बावजूद मामले के अत्यंत गंभीर होने के बावजूद मामले को वापस लेने का निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है जो भारत के संविधान और न्याय की अवधारणा के विपरीत है। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीपीएम दिल्ली राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बृजेश सिंह, सीपीएम के जिला सचिव कामरेड रामसागर, एडवोकेट देव्पल अवाना, एडवोकेट विनोद भाटी, एडवोकेट नीतीश नगर, एडवोकेट सीमा सागर, एडवोकेट अरुण, एडवोकेट संजीव वर्मा आदि उपस्थित रहे।

