Lok Sabha Elections : राजपूतों की नाराजगी और मायावती की रणनीति के चलते फंसा बीजेपी की सीटें

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिस तरह से उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर हुए हुए मतदान में राजपूत समाज का गुस्सा दिखाई दिया। जिस तरह से नगीना में 12 प्रतिशत तो बिजनौर, मुजफ्फरनगर, कैराना, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में 8-10 प्रतिशत राजपूत हैं। ऐसे में पहले चरण के मतदान में बीजेपी का खेल गड़बड़ाता हुआ प्रतीप हो रहा है। नगीना में अपना समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद भारतीय जनता पार्टी के ओम कुमार पर भारी पड़ बीजेपी का खेल बिगाड़ रहे हैं तो बिजनौर में बहुजन समाज पार्टी के बिजेंद्र सिंह ने आरएलडी के चंदन चौहान से मोर्चा लिया है। कैराना में सपा परत्याशी इकरा हसन और बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी पर भारी पड़ती प्रतीप हुईं तो मुजफ्फरनगर में हरेद्र मलिक और संजीव बालियान के बीच लड़ाई मानी जा रही है।

सहारनपुर में इमरान मसूद और बीजेपी प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के बीच टक्कर देखी जा रही है। मुरादाबाद में बीजेपी के सर्वेश सिंह और सपा की प्रत्याशी रुचि वीरा के बीच टक्कर मानी जा रही है। हालांकि मुरादाबाद में जिस तरह से सिंटिंग एमपी एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को दिया गया उसके हिसाब से मुरादाबाद के एसटी हसन के समर्थक रुचि वीरा से नाराज हैं। यदि ये मुसलमान बसपा प्रत्याशी मो. इमरान पर चले गये तो पलड़ा बसपा का भी हो सकता है। रामपुर में समाजवादी पार्टी इमाम मोहिबुल्लाह नदवी को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि रुचि वीरा को मुरादाबाद से टिकट देने बाद भी आजम खां दिल्ली पार्लियामेंट मस्जिद के इमाम को टिकट देने पर अखिलेश यादव से नाराज हैं। आजम खां और उनके समर्थकों की नाराजगी अखिलेश यादव से इतनी है कि अखिलेश यादव रामपुर में कोई चुनावी सभा नहीं कर पाये हैं। पीलीभीत पर मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी जितिन प्रसाद और बसपा प्रत्याशी अनीश खान के बीच बताया जा रहा है। हालांकि अखिलेश यादव ने पीलीभीत पहुंच सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की है।

कुल मिलाकर पहले चरण के इन चुनाव में बीजेपी की एकतरफा जीत तो नहीं मानी जा रही है। हर सीट पर चुनाव फंसा हुआ है। कहीं पर बसपा प्रत्याशी ने चुनाव फंसा रखा है तो कहीं पर सपा ने और कहीं पर कांग्रेस ने। भारतीय जनता पार्टी भले ही 80 में 80 सीटों पर जीतने का दावा कर रही हो पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की बढ़त नहीं दिखाई दे रही है। यदि राजपूतों की नाराजगी का असर इन चुनाव में ठीकठाक रहा तो पश्चिमी उत्तर में बीजेपी का खेल बिगड़ भी सकता है। यदि आठ सीटों की समीक्षा करें किसान आंदोलन के बाद अब राजपूतों की नाराजगी भाजपा के लिए भारी पड़ सकती है। वैसे भी बेरोजगारी, महंगाई और भाजपा नेताओं की तनाशाही से लोगों में काफी समय से नाराजगी देखी जा रही थी। देखनी की बात यह भी है कि पश्चिमी उत्तर से जो दल बढ़त बना लेता है उसको पूरे चुनाव में फायदा मिलता है। अब देखना यह होगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़त कौन लेता है।

  • Related Posts

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन विंध्य पर्वतमाला की तलहटी में‌‌…

    Continue reading
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    नीरज कुमार   बिहार की राजनीति में एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार