Site icon Thenews15.in

2024 में BJP की राह मुश्किल? क्या भ्रष्टाचार में लिप्त विपक्ष एकजुट हो पाएगा?

जैसे- जैसे 2024 नज़दीक आ रहा है, देश की राजनीति में तेज़ हलचल देखने को मिल रही है। केंद्रीय एजेंसीयां जैसे ED और CBI जहां विपक्ष के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं, वहीं इसके विरुद्ध आवाज़ उठाने के चलते, विपक्ष एकजुट्टता का नारा लगा रहा है। हाल ही में देखा गया कि आम आदमी पार्टी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करते हुए उभरी थी, उसके बड़े-बड़े नेता भी भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त नज़र आए। जिनके खिलाफ अब ED और CBI action ले रही है। अब एसे में समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि, अगर आप के नेता, कट्टर ईमानदार हैं, तो उन्हें अपने बचाव के लिए एसे एसे भ्रष्ट नेताओं के साथ की क्यों ज़रुरत पड़ रही है, जिनके खिलाफ एक वक्त दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद, भ्रष्ट होने के लिए आवाज़ उठाइ थी।

Exit mobile version