महाराजगंज जिले की सभी पांचों सीटों पर जीतेगी भाजपा : अजय कुमार श्रीवास्तव

द न्यूज 15 से विशेष बातचीत करते हुए महाराजगंज की सिसवा विधानसभा सीट पर भाजपा से दावेदारी कर रहे अजय कुमार श्रीवास्तव ने काम के बल पर किया प्रत्याशी बनने का दावा

विधायक बनने पर क्षेत्र में कृषि विश्वविद्यालय बनवाने और गन्ना मिल का विवाद खत्म कराकर शुरू कराने की बात कही भाजपा नेता ने

चरण सिंह राजपूत

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की सिसवा विधानसभा से दावेदारी कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित द न्यूज १५ के कार्यालय में पधारे। इस अवसर पर उनसे विस्तार से बातचीत हुई। इस विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और कानून व्यवस्था पर चुनाव लङ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से वैचारिक और सांगठनिक रूप से भाजपा की सेवा करते आ रहे हैं। वह हमेशा लोगों के बीच में रहते हैं और सबकी समस्याएं सुनकर उन्हें हल कराते रहते हैं। सभी वर्गों का साथ उनके साथ है। इन सब बातों का लेकर सिसवा-३१७ विधानसभा सीट पर उनकी प्रबल दावेदारी है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की संस्कृति और विचारधारा जनहित की है। जनता की सेवा करना ही पार्टी का उद्देश्य है। हर कार्यकर्ता इस मिशन पर काम करता है। अजय कुमार श्रीवास्तव ने दावा किया कि है इन विधानसभा चुनाव में महाराजगंज जिले की सभी पांचों सीटें भाजपा जीतेगी।  उन्होंने दावा किया कि महाराजगंज में चुनाव 80 -20 का है। 80 फीसद में भाजपा और 20 फीसद में दूसरे दल हैं। उन्होंनें कहा कि यदि वह क्षेत्र के विधायक बनते हैं तो गन्ना मिल का चल रहा विवाद खत्म कराकर गन्ना किसानों के लिए इसे सुचारू रूप से शुरू कराएंगे।
कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कराएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां मुख्य फसल गेहूं और चावल है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से लड़ने की वजह से आसपास की सीटों पर भी भाजपा गत विधानसभा से भी ज्यादा अंतर से जीतेगी। महाराजगंज के अलावा, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर में बीजेपी सभी सीटें जीतेेगी। समाजवादी पार्टी की हवा के बारे में उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा की लहर का झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा तो वर्चुअल रैली में भाजपा की जीत स्वीकार करने लगी है। उन्होंने जातिगत आंकड़ों के बारे में बताया कि उनकी सीट भाजपाई सोच वाली है। यहां पर भाजपा विचारधारा हावी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो हिन्दुत्व के प्रति समर्पित रहते हैं उसका फायदा भाजपा को मिलता है। अपनी दावेदारी पर उन्होंने कहा कि वह जो हर वर्ग के लिए काम करते हैं, जिस तरह से उन्होंने सपा और बसपा शासनकाल में जनहित में आंदोलित किये हैं। किसानों, व्यापारियों और युवाओं की समस्याओं को लेकर जिस तरह से वह लगातार संघर्ष करते रहते हैं और भाजपा के शासनकाल में जिस तरह से उन्होंने आगे बढ़कर लोगों के काम कराये हैं, उन सबका फायदा उन्हें मिलेगा। उन्होंने बताया कि 2017 में भी वह भाजपा की ओर से मुख्य दावेदार थे। संगठन ने जब बसपा से आये प्रेम सागर जी को टिकट दिया तो आगे बढ़कर उन्होंने उनका स्वागत किया।
दरअसल में महाराजगंज जिले में पांच विधासनभा सीट हैं। चार पर भाजपा और एक पर निर्दलीय का कब्जा है। इन विधानसभा सभा चुनाव में भाजपा पांचों सीटें अपनी मानकर चल रही है। दरअसल सिसवा विधानसभा पर भाजपा से जो प्रेम सागर विधायक हैं. उन पर भाजपा की विचारधारा से काम न करने आरोप हैं। जिसके चलते अजय कुमार श्रीवास्तव को टिकट मिलने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है। अजय कुमार श्रीवास्तव भी अपनी दावेदारी के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली कोई राहत!

  • By TN15
  • May 28, 2025
ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली कोई राहत!

किसान संगठनों एवं पाली के किसानों के साथ धरना प्रदर्शन पंचायत

  • By TN15
  • May 28, 2025
किसान संगठनों एवं पाली के किसानों के साथ धरना प्रदर्शन पंचायत

29 मई को कलेक्ट्रेट पर महापंचायत : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु निर्णायक आंदोलन

  • By TN15
  • May 28, 2025
29 मई को कलेक्ट्रेट पर महापंचायत : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु निर्णायक आंदोलन

ओपी श्रीवास्तव समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

  • By TN15
  • May 28, 2025
ओपी श्रीवास्तव समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

मैसर्स- बीएचईएल सेक्टर- 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारियों ने 37 वें दिन भी किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • May 28, 2025
मैसर्स- बीएचईएल सेक्टर- 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारियों ने 37 वें दिन भी किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नगर निगम की लापरवाही से पालम क्षेत्र की जनता परेशान : सोलंकी

  • By TN15
  • May 28, 2025
नगर निगम की लापरवाही से पालम क्षेत्र की जनता परेशान : सोलंकी