विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है. वह टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। और अब सिर्फ वनडे खेलते हैं. वह राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भी खेले, इस दौरान दोनों का बांड काफी अच्छा नजर आया. ईएसपीएन पर द्रविड़ से टॉप इंटरनेशनल कप्तान चुनने के लिए कहा गया, उन्हें 2 ऑप्शन दिए जा रहे थे. जब कोहली के साथ इमरान खान का नाम आया तो उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को चुना।
राहुल द्रविड़ से टॉप इंटरनेशनल कप्तान चुनने के लिए कहा गया और पहले ऑप्शन में बेन स्टोक्स और स्टीव स्मिथ का नाम आया, द्रविड़ ने स्मिथ को चुना. उन्होंने स्मिथ को केन विलियम्सन, अर्जुन रणतुंगा, ग्रीम स्मिथ, स्टीफन फ्लेमिंग, माइकल क्लार्क, इयोन मॉर्गन, पैट कमिंस से ऊपर रखा।
फिर उनके सामने रिकी पोंटिंग का नाम आया तो उन्होंने स्टीव स्मिथ से ऊपर पोंटिंग को चुना। पोंटिंग को उन्होंने एलन बॉर्डर से ऊपर रखा, उन्होंने कहा ‘मैं पोंटिंग को चुनूंगा क्योंकि मैंने बॉर्डर को ज्यादा नहीं देखा.” पोंटिंग और स्टीव वॉ में उन्होंने वॉ को चुना. फिर विराट कोहली को नाम आया तो उन्होंने वॉ से ऊपर कोहली को रखा।
विराट कोहली या इमरान खान
फिर विराट कोहली के साथ इमरान खान का नाम आया, राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को चुनते हुए कहा, “मुझे लगता है जो उन्होंने किया। इमरान खान.” बता दें कि इमरान ने क्रिकेट के बाद राजनीति में कदम रखा, वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने. अभी वह जेल में हैं।

