नई दिल्ली। बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “मेरे मित्र शशि थरूर बहुत अच्छा बोलते हैं, लेकिन उनकी पार्टी उन्हें बोलने नहीं देती। मुझे बहुत अच्छा लगा कि देशहित में बोलने से उन्हें कोई रोक नहीं सका।” यह टिप्पणी कांग्रेस की वक्ताओं की सूची में थरूर का नाम शामिल न होने पर थी, जिसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने थरूर से पार्टी लाइन पर बोलने को कहा था, लेकिन थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार का समर्थन किया और बोलने से इनकार कर दिया।
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

