BJP SP अजेंडा : मुफ्त-मुफ्त और मुफ्त, सपा-बीजेपी के घोषणा पत्र आखिर क्या क्या है मुफ्त

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। मंगलवार को UP विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किए। बीजेपी ने जहां लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया, तो सपा ने वचन पत्र के नाम से घोषणा पत्र जारी किया है। दोनों ही पार्टियों ने ‘मुफ्त वादों’ के सहारे जनता की वोटों को अपनी तरफ खींचने के लिए सरकारी खजाने की चिंता भुला दी है। साल में 2 एलपीजी सिलेंडर, बिजली से लेकर पेट्रोल तक मुफ्त देने के वादे किए गए हैं।

भाजपा के मुफ्त वादे
बीजेपी ने राज्य में दोबारा सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया गया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपए तक सहायता।
बीजेपी ने कहा है कि राज्य में दोबारा योगी आदित्यनाथ की सरकार बनती है तो कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
बीजेपी ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था का वादा किया है।
मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन: बीजेपी ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन देने का वादा किया गया है।
सभी गरीब, आवासहीन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जानजाति, घुमन्तु जाति, पिछड़ा, वंचित और अन्य गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे की भूमि और आवास की सुविधा का वादा किया गया है।
वरिष्ठ नागरिकों, विधवा, निराश्रित महिला और दिव्यांगों की पेंशन को बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह करने का वादा किया गया है।

सपा के मुफ्त वादे
समाजवादी पार्टी ने कहा है कि यदि यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बनती है तो सभी लघु और सीमांत किसान जिनके पास 2 एकड़ से कम जमीन है उन्हें ‘2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया मुफ्त’ दी जाएगी।
सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का वादा किया गया है। इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं को भी हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कही गई है।
समाजवादी पार्टी ने सभी बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष 2 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है।
अखिलेश के वचन पत्र में कहा गया है कि सभी दोपहिया वाहन मालिकों को प्रति माह एक लीटर पेट्रोल और ऑटो रिक्शा चालकों को प्रति महीने 3 लीटर पेट्रोल/6 किलो सीएनजी मुफ्त दी जाएगी।
लड़कियों की शिक्षा को ‘केजी से पीजी तक’ मुफ्त करने का वादा किया गया है। कन्याविद्याधन योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा और 12वीं पास करने वाली लड़कियों को 36 हजार रुपए देने की बात कही गई है।
समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरू करके वृद्धों, जरूरतमंद महिलाओं और बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए पेंशन का वादा किया गया है।
समाजवादी कैंटीन में 10 रुपए में खाने की व्यवस्था होगी तो समाजवादी किराना स्टोर में गरीब, श्रमिकों, राजगीरों, बेघरों को सब्सिडी पर राशन और अन्य जरूरी वस्तु देने की बात कही गई है।
कारीगरों/श्रमिक पेंशन 18 हजार रुपए सालाना दर से बुनकरों, जरदोजी, कारीगर, बढ़ई, कुम्हार, नाविक, मोची, दर्जी और अन्य संगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मदद का वादा किया गया है।
12वीं पास सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया गया है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

  • By TN15
  • March 13, 2026
बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

  • By TN15
  • March 13, 2026
तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

  • By TN15
  • March 13, 2026
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

  • By TN15
  • March 13, 2026
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण