भाजपा करती है महिलाओं का पूर्ण सम्मान : प्रवीन लाठर

इंद्री (सुनील शर्मा)
इंद्री स्थित विश्राम गृह में इंद्री व गढी़बीरबल मंडल के नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक हुई । इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर और इंद्री से विधायक व विधानसभा चीफ़ व्हिप रामकुमार कश्यप ने मुख्य रूप से शिरकत की । भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों व पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी द्वारा दिए गए पद व जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व लगन से निभाएं । भारतीय जनता पार्टी अनुशासन का पालन करने वाली पार्टी है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर पार्टी के लिए कार्य करता है। भाजपा महिलाओं का पूर्ण सम्मान करती है , इसीलिए इंद्री व गढी़बीरबल की नवनियुक्त कार्यकारिणी में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण पद और जिम्मेदारी दी गई है।
इस दौरान इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर का बुके देकर स्वागत किया । विधायक ने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और पार्टी की नीतियों का प्रचार- प्रसार करने में हमेशा आगे रहते हैं।उन्होंने नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों व सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है, उसका सभी पदाधिकारी सम्मान करें और पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें।
इस बैठक में इंद्री मंडल के अध्यक्ष विजय कश्यप , गढी़बीरबल मंडल के अध्यक्ष संजय काम्बोज सहित दोनों मंडलों के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

    नोएडा सेक्टर 93 सुपर एमआईजी के शिव मंदिर…

    Continue reading
     नोएडा में साढ़े तीन साल की बच्ची की कोविड-19 से मृत्यु!

    नोएडा में साढ़े तीन साल की एक बच्ची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने फोन कर पीएम मोदी को दिया जी-7 का न्योता 

    • By TN15
    • June 6, 2025
    कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने फोन कर पीएम मोदी को दिया जी-7 का न्योता 

    मुख्यमंत्री की गिरफ़्तारी का आदेश अवैध ?

    • By TN15
    • June 6, 2025
    मुख्यमंत्री की गिरफ़्तारी का आदेश अवैध ?

    कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

    • By TN15
    • June 6, 2025
    कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

    मालदीव की यात्रा के प्रति चेतावनी

    • By TN15
    • June 6, 2025
    मालदीव की यात्रा के प्रति चेतावनी

    भगोड़ा कह सकते हैं चोर नहीं  : विजय माल्या

    • By TN15
    • June 6, 2025
    भगोड़ा कह सकते हैं चोर नहीं  : विजय माल्या

    प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की की हत्या, दो नाबालिग भाई, दो मामा, ममेरे भाई ने रचा था षड्यंत्र! 

    • By TN15
    • June 6, 2025
    प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की की हत्या, दो नाबालिग भाई, दो मामा, ममेरे भाई ने रचा था षड्यंत्र!