Site icon Thenews15.in

प्रधानमंत्री को कांग्रेस द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया

देव मणि शुक्ल

नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान की अध्यक्षता में एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी के नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय पूज्य माता जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी देश की असंख्य माता-बहनों और भारत की सांस्कृतिक भावनाओं का अपमान है । यह कांग्रेस की घटिया सोच , अमर्यादित आचरण , तथा उसकी मानसिकता को उजागर करता है ।
इस अभद्र टिप्पणी पर कॉग्रेस व राहुल गांधी को पूरे देश के सामने माफी मांगनी ही होगी । विरोध – प्रदर्शन हेतु 1/9/2025, शाम – 4:00 बजे से सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष , व कार्यकर्ताओं – उमेश त्यागी महामंत्री, शारदा चतुर्वेदी अध्यक्ष, शिवानी शरद व राजश्री गुप्ता महामंत्री, सत्य नारायण मंडल अध्यक्ष, ओमवीर अवाना, अशोक मिश्रा, दीपक शर्मा, गोपाल सिंह चौहान, ऊषा किशोर व साइमा चौधरी व ममता सिंह मंडल अध्यक्ष, रेनूबाला शर्मा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया ।

Exit mobile version